हिंदू धर्म में मंत्र जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले मंत्रोच्चार के साथ पूजा की जाती है।

हमारे धर्म में लगभग हर काम के लिए कोई न कोई मंत्र होता है। और किसी भी काम को करने से पहले हर मंत्र का जाप करने की परंपरा है।

इसी तरह रात्रि में जप किए जाने वाले मंत्रों का भी शास्त्रों में उल्लेख मिलता है। माना जाता है कि रात को सोने से पहले कुछ मंत्रों का जाप करना लाभकारी होता है।

ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात को सोने से पहले किन मंत्रों का जाप करना आपके लिए शुभ हो सकता है।

मंत्र 1 ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्

मंत्र 2 ॐ गं गणपतये नम:

मंत्र 3 अच्युतम केशवं विष्णु हारिम सोम जनार्दनम्। हसन नारायणं कृष्णं जपं दुःस्वप्शांतये

यदि किसी कारणवश उत्तर की ओर मुख करना संभव न हो तो पूर्व की ओर भी मुख कर सकते हैं। आपका मुख दक्षिण दिशा की ओर बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए

मंत्र 4 अच्युतानन्त गोविंद नामोच्चारणभेषजत्। नश्यन्ति सकलः रोगः सत्यं सत्यं वदाम्यहम्।

सोने से पहले इन मंत्रों का जाप करने से गहरी और अच्छी नींद आती है। साथ ही इन मंत्रों के जाप से मानसिक शांति मिलती है और बुद्धि तेज होती है।

(Disclaimer. यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरुर लें. Cane Up इसकी पुष्टि नहीं करता है.)