‘चंद्रमा से जुड़ा है आपका नाम…’, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पीएम ने इसरो प्रमुख को किया फोन; वीडियो आया सामने

chandrayaan 3 Update: भारत ने चांद पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो प्रमुख को बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि आपका नाम सोमनाथ है और सोमनाथ चंद्रमा से जुड़ा है और इसलिए आपके परिवार वाले भी आज बहुत खुश होंगे.

भारत ने चांद पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो प्रमुख को बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा, ”आपका नाम सोमनाथ है और सोमनाथ चंद्रमा से जुड़ा है और इसलिए आपके परिवार वाले भी आज बहुत खुश होंगे.”

chandrayaan 3 Latest Update: पीएम मोदी ने आगे कहा, ”आपकी पूरी टीम को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई और मेरी तरफ से भी सभी को बहुत-बहुत बधाई.” इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मैं बेंगलुरु में भी आप सभी को बधाई दूंगा.