Patwari Bharti 2023 Notification : पटवारी के पदों पर नई भर्ती, जाने कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन

Patwari Bharti 2023: राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 2998 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा। भर्ती अधिसूचना जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म में जानकारी दर्ज करके अपनी पात्रता की जांच कर सकेंगे और आवेदन कर सकेंगे। फिलहाल कई उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 कब आएगी?

अगर आपका भी यही सवाल है और आप इस विषय से जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं तो आज का पूरा आर्टिकल इसी विषय पर है। इस आर्टिकल के माध्यम से आसान शब्दों में जानकारी जानने के बाद आप जान जाएंगे कि आखिर राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 कब आएगी इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी आपको पता चल जाएंगी। आइए आज के विषय से संबंधित इस लेख को शुरू करते हैं।

Patwari Bharti 2023
Patwari Bharti 2023

Patwari Bharti 2023

राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 इस बार 2998 रिक्त पदों पर आयोजित की जाएगी, जिसके तहत 1907 पद रिक्त हैं। बजट घोषणा के साथ, राजस्थान राज्य के 26 जिलों में 1035 पटवार मंडलों के अंतर्गत 1035 और नव सृजित पद मौजूद हैं। वही 21 नई तहसीलों के अंतर्गत 56 नए पटवारियों के पद भी सृजित किए गए हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, इसके साथ ही नोटिफिकेशन की खबर आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी जारी की जा सकती है.

पटवारी भर्ती 2023 कब आएगी?

राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 को लेकर राजस्व बोर्ड द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस भर्ती के लिए राजस्व विभाग को प्रस्ताव भेजने की भी तैयारी कर ली गई है। इस भर्ती के संबंध में अभी तक कोई नवीनतम आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन संभावना है कि कुछ ही दिनों में इस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आप आखिरी तारीख से पहले अपना आवेदन पूरा कर पाएंगे.

फिलहाल आप अपनी तैयारी पूरी कर लें क्योंकि भर्ती का नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता है। और भर्ती अधिसूचना जारी होने के बाद आपके पास तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं बचेगा, इसलिए अपनी तैयारी पूरी करके तैयार रहें। इससे पहले मीडिया में जानकारी आई थी कि प्रस्ताव को प्रशासनिक मंजूरी के लिए राजस्व बोर्ड को भेजा जाएगा और प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही भर्ती अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.

पटवारी भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा

जो भी उम्मीदवार राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 की तैयारी कर रहे हैं, आवेदन करने के लिए उनकी उम्र नियमानुसार होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। कुछ श्रेणियों के लिए आयु में छूट भी है। ऐसे में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होते ही आप उसे जरूर देखें और उम्र से जुड़ी पूरी जानकारी जान लें और अन्य जानकारियों की भी पुष्टि कर लें क्योंकि किसी भी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले यह बेहद जरूरी है.

पटवारी भर्ती 2023 परीक्षा पैटर्न

  • राजस्थान पटवारी भर्ती के पेपर का स्तर स्नातक स्तर का होगा।
  • पेपर पूरा करने का समय 2 घंटे होगा।
  • पेपर में कुल 150 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
  • परीक्षा के तहत कला संस्कृति, सामान्य हिंदी, करंट अफेयर्स, सामान्य गणित, सामान्य ज्ञान और खेल आदि से
  • संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार में पूछे जायेंगे और नेगेटिव मार्किंग भी की जायेगी। नेगेटिव मार्किंग 1/3 होगी.

पटवारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • अब सीधे होम पेज पर आपको राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें और पूरी जानकारी अच्छी तरह से जान लें।
  • अब आपको आवेदन से संबंधित विकल्प पर क्लिक करना होगा, फिर आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा, फिर
  • आपको फॉर्म में जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे, आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अंत में फॉर्म जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आपका राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन पूरा हो जाएगा।
हमारे ग्रुप में जुड़े Click Here
आधिकारिक वेबसाइट Click Here
लेख श्रेणी सरकारी नौकरी

राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 कब आएगी? जानकारी जानने के अलावा आप इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी जान चुके हैं। अगर आप किसी अन्य भर्ती से जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।