PAN Aadhar Linking : CBDT की नई रिपोर्ट जारी 11 करोड़ पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है, जानिए इन रद पैन कार्ड को एक्टिव करने का तरीका

PAN Aadhar Linking – सरकार ने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया था। यह घोषणा की गई थी कि आपको 31 मार्च 2023 से पहले अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना होगा। सरकार ने हाल ही में अपनी एक सीबीटी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि लगभग 11.5 करोड़ लोगों का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है। 31 दिसंबर 2023 के बाद उन सभी लोगों का पैन कार्ड रद्द कर दिया गया है जिनका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ है. अब पैन कार्ड रद्द होने से बैंक अकाउंट भी बंद होने से कई तरह की दिक्कतें खड़ी हो गई हैं. इसके अलावा कई तरह के खातों में पैन कार्ड नंबर गलत बताया जा रहा है.

अगर आप सरकार की बात न मानकर इस समस्या में फंस गए हैं तो आप इससे कैसे बाहर निकल सकते हैं इसकी पूरी जानकारी आज के लेख में दी गई है। आज हम आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने से जुड़ी पूरी जानकारी आसान शब्दों में समझाएंगे और बताएंगे कि अगर आपने इसे लिंक नहीं किया है तो आगे क्या करें।

PAN Aadhar Linking
PAN Aadhar Linking

PAN Aadhar Linking

सरकार ने काफी पहले ही पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने का ऐलान किया था. सरकार ने यह घोषणा सभी लोगों की जानकारी सही तरीके से संग्रहित करने के लिए की थी। आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था लेकिन कई लोगों ने इस खबर को नजरअंदाज कर दिया है.

सरकार ने कई बार समय बढ़ाया और जुर्माने की व्यवस्था भी की, लेकिन इसके बाद भी 11 करोड़ से ज्यादा लोगों का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हो सका है. मौजूदा समय में 70 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास पैन कार्ड है, जिनमें से करीब 58 करोड़ लोगों ने ही अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराया है.

जिन लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है उन्हें काफी परेशानी हो रही है. पैन कार्ड बैंक खाते से जुड़ा होता है. इसके अलावा विभिन्न प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने या निवेश करने के लिए भी पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। पैन कार्ड रद्द होने से इन सभी लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके समाधान के तौर पर सरकार ने कुछ प्रक्रियाओं की व्यवस्था की है, जिसकी जानकारी नीचे दी गयी है।

अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें

जिन लोगों ने फिलहाल पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक नहीं कराया है. यदि उनका पैन कार्ड इस कारण से रद्द कर दिया गया है, तो उन्हें नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा –

  • सबसे पहले आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
  • होम पेज पर आपको क्विक लिंक सेक्शन में आधार लिंक करने का विकल्प मिलेगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड लिखना होगा और ओटीपी से वेरिफाई करना होगा।
  • इसके बाद आपसे जुर्माना वसूला जाएगा, जिसे चुकाने के बाद आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक हो जाएगा।
  • आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने की स्थिति कैसे जांचें
  • यदि आपने ऊपर बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक कर लिया है। तो आप भी जानिए उस स्टेटस के बारे में जिसके जरिए आप पता लगा पाएंगे कि आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक हुआ है या नहीं-
  • इसके लिए सबसे पहले आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको क्विक लिंक का एरिया दिखाई देगा जिसमें आपको लिंक आधार स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने स्टेटस पेज खुलेगा जहां आपको अपना आधार नंबर लिखकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आप आधार कार्ड और पैन कार्ड से जुड़ी अन्य सभी प्रकार की जानकारी समझ सकेंगे।

निष्कर्ष

इस लेख में पैन आधार लिंकिंग के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है, जिसे पढ़ने के बाद आप अच्छी तरह से समझ सकते हैं कि पैन कार्ड और आधार कार्ड कैसे लिंक होते हैं। इसके अलावा हमने आपको कुछ अन्य जानकारियां भी विस्तार से बताई हैं। अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।